रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य चौकीदार दफादार पंचायत ने शनिवार को डॉ भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नागाबाबा खटाल धरना स्थल पर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन से पहले सभी ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजिल अर्पित की। जिसके बाद चौकीदारों ने अपनी दस मांगों को लेकर नागाबाबा खटाल धरना प्रदर्शन स्थल से होते हुए जाकिर हुसैन पार्क तक रैली निकाली। मांगों में उन्होंने झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 में उल्लेखित प्रावधानों व चौकीदारों की नियुक्ति के संबंध में पारित आदेश को समाप्त होने से बचाने की बात कही है। साथ ही हर माह के प्रथम सप्ताह में वर्दी भत्ता जोड़कर वेतन भुगतान, योग्यता के आधार पर पदोन्नति करना, पुलिस की तरह ही चौकीदार दफादारों को 13 माह का वेतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.