कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज, संवाददाता। शराब लाने से मना करने पर यूपी सिडको के एक अधिकारी ने चौकीदार को मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई कर दी। अधिकारी के जाते ही चौकीदार ने सदर कोतवाली में मामले की शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना कन्नौज स्थित यूपी सिडको के दफ्तर की बताई गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महचंदापुर निवासी अवधेश यूपी सिडको (उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के कन्नौज कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। अवधेश ने बताया कि 13 फरवरी की दोपहर कानपुर में तैनात सहायक लेखाकार प्रतिनियुक्ति सागर पोरवाल फर्रुखाबाद से लौटते समय कन्नौज कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वह नशे में थे। अधिकारी ने उनसे शराब लाने के लिए कहा तो उन्होंने मना दिया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.