दरभंगा, मार्च 8 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाने की हरपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में चौकीदार के हमले में एक शिक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि पुराने विवाद को लेकर यह हमला हुआ है। इस मामले में जख्मी महेन्द्र साह के आवेदन पर फतेहपुर निवासी चौकीदार भोला पासवान व उसके पुत्र कासीदेव पासवान, राज कुमार पासवान, हीरा पासवान, अरुण पासवान तथा पिंटू पासवान को नामजद किया गया है। बताया गया है कि आरोपितों ने हथियार व लोहे के रॉड, क्रीच व लाठी-डंडे से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान शिक्षक मनोज कुमार, आदर्श राज व महेन्द्र साह लहूलुहान हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.