बागपत, अगस्त 2 -- आजमपुर मुलसम के मजरे मौहम्मदपुर खूंटी गांव में शनिवार को एक मकान गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिनौली सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बना हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। आजमपुर मुलसम के मजरे मौहम्मदपुर खूंटी गांव निवासी सतपाल सिंह दोघट थाने का चौकीदार है। उसका मकान 25 वर्ष पहले इंदिरा आवास योजना के तहत लोहे के गाटर एवं पत्थर की सील डालकर बनवाया गया था।शनिवार सुबह छह बजे मकान के बरामदे में सतपाल की पत्नी बलबीरी चूल्हे पर खाना बना रही थी, जबकि सतपाल चारपाई पर बराबर में बैठा हुआ था। अचानक बरामदे की छत भर भराकर गिर गई। जिसके नीचे दोनो पति पत्नी दब गए। मकान की छत का मलबा गिरने की आवाज सुनकर दौड़े ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.