कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- पुलिस विभाग के चौकीदार के बेटे की लाश रविवार सुबह नहर किनारे पड़ी मिली। घर से कुछ ही दूरी पर शव मिलने से गांव में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि पत्नी के वियोग में उसने जहर खाकर जान दी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा निवासी रामलाल सरोज पुलिस विभाग का ग्राम चौकीदार है। उसका 26 वर्षीय बेटा वीरेंद्र सरोज किसान था। वीरेंद्र की शादी 21 जून 2021 को पश्चिमशरीरा इलाके के गोराजू गांव के देवशरन सरोज की बेटी नीता देवी के साथ हुई थी। महेवाघाट थानाध्यक्ष प्रभु नाथ सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की गलत हरकतों के कारण करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी नीता मायके चली गई थी। पिछले तीन दिनों से वीरेंद्र भी ससुराल में ही था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.