पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना में कार्यरत 45 वर्षीय चौकीदार योगेन्द्र राय की इलाज के दौरान मौत से शोक का माहौल है। इसको लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस शोक सभा में अमौर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी से लेकर चौकीदार एवं दफादार मौजूद थे। पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने बताया कि मृतक चौकीदार योगेंद्र राय मृदुल स्वभाव के थे और कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ थे। वे विगत कुछ माह से भी बीमार चल रहे थे । अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनका कुछ दिनों से पूर्णिया में इलाज चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...