जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- चौकीदार सीधी भर्ती परीक्षा के द्वितीय सूची में शामिल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक माप व शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों की जांच की तिथि जिला प्रशासन ने जारी कर दी है। 174 अभ्यर्थियों की जांच छह जबकि 176 की सात अक्तूबर को होगी। 81 पदों के लिए कुल 350 अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की गई है। इन सभी की शारीरिक माप व जांच परीक्षा गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से आयोजित की गई है। गोलमुरी की जांच परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में आठ अक्तूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। इसके बाद इन सभी के प्रमाणपत्र का सत्यापन नौ अक्तूबर किया जाएगा। यह कार्य जिला मुख्यालय स्थित आईटीडीए के सभागार में 10 बजे से किया जाएगा। शारीरिक माप व जांच के लिए पुलिस लाइन आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एडमिट कार्ड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.