चतरा, फरवरी 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना क्षेत्र में कार्यरत 32 दिगवार और चौकीदारों को पिछले 5 महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशानी बनी हुई है। टंडवा चौकीदार संघ संघ के हरि यादव पवन पासवान,शंभू,गजाधर पासवान सहित सदस्यों ने कहा कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे पारिवारिक आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है। बताया गया कि आवंटन नहीं होने के कारण अंचल से वेतन नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...