प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गड़ौरीखुर्द स्थित अलगू राम इंटर कॉलेज, उड़ैयाडीह, रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, उड़ैयाडीह तथा गजरिया में स्थित जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर दिन में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती नहीं है। कई केंद्रों पर चौकीदारों को ही ड्यूटी करते देखा गया है, जबकि रात में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए न तो सिपाही और न ही कोई अधिकृत सुरक्षा कर्मी तैनात है। यह स्थिति तब है जब प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा ...