रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले राज्य के चौकीदारों ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। झारखंड विधानसभा के सामने कुटे मैदान में धरना-प्रदर्शन हुआ। उनकी मुख्य मांगों में सेवानिवृत्त चौकीदारों को सेवा में वापस लेने, हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन का भुगतान शामिल था। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने की। इसका संचालन बेमानी पासवान ने किया। धरना स्थल पर उपस्थित दंडाधिकारी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में एतवा उरांव, उमेश पासवान, राम किसुन गोप, महेंद्र गोय, नौशाद आलम, सीता उरांव, किशोर कुमार महली उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.