पाकुड़, फरवरी 9 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के चौकीढाप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथावाचक ब्रजरस दास श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। यह धार्मिक आयोजन 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.