जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर,संवाददाता। धर्मार्थ योजना के तहत लखनऊ-मांझीघाट मार्ग पर प्रसाद स्कूल से चौकियां माता धाम तक जाने वाले संपर्क मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 17 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इसे बनवाने में 272.22 लाख का आकलन किया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने से हर दिन 30 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। ऐसा नहीं की केवल धाम जाने वाले लोग ही इस मार्ग से जाते आते है। शहर में जाम लगने के बाद शाहगंज की और जाने वाले लोग इस रास्ते से होते हुए चौकिया धाम के रास्ते शाहगंज की ओर चले जाते है। सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण बरसात के मौसम में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव और फिसलन के कारण आए दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.