आदित्यपुर, अगस्त 12 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल प्रखंड की मातकमडीह पंचायत के रायडीह की स्वास्थ्य सहिया सुमित्रा मुर्मू सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने छोटे बेटे के साथ स्कूटी से चांडिल प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रही थी। चौका की लखना सिंह घाटी के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुमित्रा मुर्मू का पैर टूट गया और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उनका बेटा सुरक्षित है। घटना के बाद घायल सुमित्रा मुर्मू को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.