आदित्यपुर, अक्टूबर 10 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे(एनएच 33) स्थित फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक तिरुलडीह से सब्जी लेकर जमशेदपुर जा रहा एक पिकअप वैन का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया और वह फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गया। इस दौरान वैन के ऊपर सवार ईचागढ़ के आदरडीह के रहने वाले कार्तिक महतो सड़क पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। वाहन चालक ने बताया कि गुरुवार को ही नया टायर लगाया था, जो दूसरे दिन ही ब्लास्ट हो गया। कार्तिक महतो अन्य लोगों के साथ सब्जी लेकर पिकअप वैन से जमशेदपुर जा रहा था। इसी क्रम में चौका के सामने फ्लाई ओवर पर पिकअप का पीछे का टायर ब्लास्ट हो गया। टायर ब्लास्ट होने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे हादसा घटित हुआ। हादसे में कार्तिक महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.