भागलपुर, नवम्बर 12 -- सुल्तानगंज विधानसभा चुनाव में युवक-युवतियां, बड़े-बुजुर्ग सहित कई लोगों ने अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान किया। वहीं एक बूथ ऐसा भी मिला जहां की महिलाएं घूंघट लिए चौका-चूल्हा छोड़कर मतदान करने अहले सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच गई। महिलाओं ने बताया कि बारिश को दरकिनार कर मतदान करने पहुंचे हैं। खेरैहिया गांव में वोट देने पहुंची महिलाओं ने बताया कि ठंड हमलोगों का हौसला नहीं तोड़ सकती। वोट देना जरूरी है। करीब एक घंटे से कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं नगर पंचायत अकबरनगर की अध्यक्ष किरण देवी ने भी उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में अपना मत डाला। अकबरनगर के सैकड़ों मतदाता अपने मत से रह गए वंचित अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर में मंगलवार को हुए विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में नाम नहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.