आदित्यपुर, जुलाई 8 -- चांडिल, संवाददाता। चौका के दादुर बगान में लक्ष्मी नारायण मंदिर का पहला वार्षिक महोत्सव आयोजित की गई। वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन और महाआरती हुई तथा भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया। रिमझिम बारिश के बीच वैदिक मंत्रोचारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुजारियों और महंतों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों का धार्मिक और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। ये अनुष्ठान व्यक्ति को धार्मिक विश्वासों से जोड़ते है और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते है। मौके पर महंत इंद्रानंद सरस्वती, महंत केशवानंद सरस्वती, विश्वनाथ साहू, स्वपन गुप्ता, संजय चौधरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.