आदित्यपुर, फरवरी 17 -- चांडिल, संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर नृपराज टू उच्च विद्यालय सरायकेला से जिला स्तरीय तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार प्लस टू उच्च विद्यालय इचाडीह के सहायक अध्यापक गणेश चंद्र महतो एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाबूडीह के सहायक अध्यापक किस्ट गोप चौका थाना क्षेत्र स्थित रूगड़ी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सड़क पर एक बच्चे को बचाने के दौरान दोनों बाइक से गिर गए, जिससे से दोनों घायल हो गए। घायल दोनों शिक्षकों को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में बच्चा भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चांडिल बीईईओ नवल किशोर सिंह ने दूरभाष से घटना की जानकारी ली तथा शिक्षकों का हालचाल जाना।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.