आदित्यपुर, मार्च 9 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाइवे स्थित झाबरी के पास तेज रफ्तार से रांची की ओर जा रही लौह-अयस्क पैलेट से लदे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद लौह अयस्क पैलेट सड़क पर बिखर गया। इसके बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। घटना शनिवार की दोपहर दो बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा ट्रक को जब्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.