वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। चौकाघाट पुल के निकट मछली मंडी के पास वरुणा नदी किनारे बुधवार सुबह 24 साल के एक युवक का शव मिला। सूचना पर चेतगंज पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस को आशंका है कि नशे के कारण या फिर ठंड लगने से मौत हुई है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...