वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। चौकाघाट में अवैध रूप से मछली बेचने वाले आठ विक्रेताओं पर नगर निगम ने मुकदमा कराया है। मंदिर से 500 मीटर दायरे में और बिना लाइसेंस मछली मंडी का संचालन करने पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने शनिवार को चौकाघाट मछली मंडी में अवैध रूप से दुकान चलाने वाले कमाल, सेराज, चमरू, मो. आजाद, मकसूद आलम, सोनू, जुल्फिकार और वसीम के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। बीते 22 जनवरी को नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मंडी बंद कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...