गोंडा, दिसम्बर 2 -- गोडा। गोंडा-बुढ़वल खंड के घाघरा घाट-चौकाघाट-बुढ़वल जं रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण कार्य होने के कारण कई सवारी गाड़ियों का ठहराव चौकाघाट रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। इनमें ट्रेन नंबर 55091/92 और 55033/34 गोण्डा-सीतापुर सिटी-गोण्डा का ठहराव चार दिसम्बर तक स्टापेज नहीं होगा। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए पहले से इसकी सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...