आदित्यपुर, जून 2 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाईवे स्थित दिरलंग के पास अज्ञात वाहन के धक्के से कार वाशिंग सेंटर के कर्मचारी अर्जुन लायक (45 वर्ष) की मौत हो गई। घटना रविवार की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे की है। घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल अर्जुन लायक जो एमजीएम भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अर्जुन लायक ड्यूटी करने के बाद ड्यूटी कर पैदल वापस अपने घर लौट रहा था। दिरलंग स्थित अपने घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर वह वाहन के चपेट में आ गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद दिरलंग गांव में मातम पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.