आदित्यपुर, फरवरी 21 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह गांव में 32 वर्षीया महिला शिवानी देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जाानकारी के मुताबिक शिवानी का पति के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का नीमडीह के टिलाईटांड में मायके है। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.