आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- चांडिल। टाटा-रांची हाइवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौका थाना क्षेत्र के जांता के पास शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे वृद्ध व्यक्ति शंकर महतो(75 वर्ष) को बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक जांता गांव का रहने वाला था। दुर्घटना के बाइक सवार ईचागढ़ के बांदु गांव का रहने वाला युवक सुखदेव गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेल सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस वर्ष 2025 में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.