आदित्यपुर, मार्च 28 -- चांडिल,संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम मार्ग पर एक साइकिल दुकान में रखे पुराना व रिजेक्ट साइकिल के टायर में अचानक आग लग गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक, शत्रुध्न महतो, डॉ. पशुपति महतो एवं अन्य ग्रामीणों ने चापानल से पानी लाकर आग पर काबू पाया। बसंत प्रमाणिक ने प्रशासन से चौका में दमकल की व्यवस्था करने की मांग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.