लखनऊ, जनवरी 8 -- एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में नाम कटने को लेकर विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मतदाताओं और पीडीए प्रहरी के नाम एक पाती जारी की। जिसमें उन्होंने कहा कि वे वोट काटने की किसी भी साजिश को कामयाब न होने दें। चौकन्ना रहें, सजग होकर अपना वोट बनवाएं और अपने नागरिक होने की पहचान बचाएं। प्रयासों के बावजूद भी पीडीए समाज के करोड़ों वोट काट गए। बूथ पर अब गहन जांच पड़ताल करनी है। अखिलेश ने कहा कि हर मतदाता को याद दिलाएं कि वोटर लिस्ट में नाम का महत्व क्या है। वोटर लिस्ट में नाम न होने को आधार बनाकर कहीं भाजपा सरकार कल कोई काला कानून न ले आए और खेत-जमीन, घर-मकान सबसे आपका नाम कट जाए या कहें बेदखली कर दी जाए या देश में बाहरी साबित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.