गया, फरवरी 9 -- गया जी के डीएम शशांक शुभंकर ने टनकुप्पा प्रखंड के चोवार गांव में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के समापन अवसर पर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। कार्य व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो पाने पर डीएम ने पत्र भेजकर यज्ञ समिति और ग्रामीणों को शुभेच्छा व्यक्त की। सोमवार को भंडारा कार्यक्रम के साथ महायज्ञ का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। अंतिम दिन गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर पूर्णाहुति दी गई। आचार्यों और संत-महात्माओं के सामूहिक मंत्रोच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण व भंडारे में संतों, भक्तों और गरीब समुदाय के लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...