वाराणसी, फरवरी 20 -- चोलापुर (वाराणसी)। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो की बैठक गुरुवार को चोलापुर बाजार में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सेठ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान फर्रुखाबाद में संगठन के एक पदाधिकारी से पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। बैठक में तय हुआ कि घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान रामकृष्ण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, मुरारी लाल, रमेश लाल, बाबू यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...