नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर के ठींगला स्थित निर्माणाधीन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जमकर भड़क गए। मेडिकल कॉलेज में कथित घटिया निर्माण कार्य को देखकर मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद आरएसआरडीसी (राजस्थान राज्य सड़क विकास और निर्माण निगम लिमिटेड) के अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई और तीखे शब्दों में कहा- "तुम्हें शर्म नहीं आती, प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो। चोर हो तुम, लुटेरे. देश को खा गए।" मंत्री का यह तेवर निरीक्षण के दौरान सामने आई निर्माण खामियों के बाद देखने को मिला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब सरकार जनता के टैक्स का पैसा दे रही है, तो मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं का निर्माण टिकाऊ, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.