संवाददाता, अक्टूबर 7 -- यूपी के शाहजहांपुर के तिलहर इलाके की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में चोर होने के शक में एक युवक के साथ बेरहमी की हदें पार कर दी गईं। हाईवे पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में पकड़े गए इस युवक को खंभे से बांधकर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी जान चली गई। मंगलवार की सुबह कॉलोनी के गार्ड्स ने पुलिस को खंभे से बंधा शव मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, इस मामले में गार्ड्स की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है। एक गार्ड फरार बताया जा रहा है। पुलिस कालोनी मालिक और एक गार्ड से पूछताछ कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोटों के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाईवे पर जयपुरिया स्कूल क...