गंगापार, मई 8 -- स्कूल में लगा सोलर पैनल चोर रात को खोल ले गए। सहसों विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मथुरा उर्फ पारनडीह थरवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां छत के ऊपर सोलर पैनल लगा हुआ था। बुधवार की रात चोर छत पर चढ़कर 4 सोलर पैनल खोल लें गए। गुरुवार को सुबह विद्यालय खुलने पर इसकी जानकारी हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान दीपेंद्र कुमार के द्वारा थरवई पुलिस को लिखित जानकारी दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस कोरम पूरा करके चली गई। बता दे कि क्षेत्र के स्कूलों में चोरी का मामला सामान्य हो गया है। आए दिन चोर स्कूल का ताला तोड़कर सिलेंडर, बर्तन और सोलर पैनल आदि चुरा ले जा रहे हैं। पुलिस इन मामलों में मुकदमा भी दर्ज करना नहीं चाहती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...