गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके में भटककर गांव में आए युवक को चोर समझकर पीटकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कठउर निवासी शाहील के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। घटना 19 सितंबर 2025 को हुई थी। गुलरिहा क्षेत्र का रहने वाला सुनील चौहान किसी काम से कठउर गांव गया था। उसी दौरान गांव में चोरी की आशंका के बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ या पहचान की पुष्टि किए बिना ही पीटना शुरू कर दिया गया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में सुनील को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उपचार के दौरान 21 सितंबर 2025 को सुनील चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.