एटा, अगस्त 16 -- ग्रामीणों ने दो लोगों को पशु चोर समझकर पीट दिया। जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से दोनों को छुड़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने डायल-112 के गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। एकत्रित होकर भीड़ थाना पर पहुंच गई। थाना पर भी हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद मामला शांत हो सका। पुलिस ने थाना पर हंगामा करने के मामले में पांच नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सराय अगहत निवासी फईम पुत्र सुवीन अली, फिरोज पुत्र नसीम निवासी कानपुर शुक्रवार की देरशाम को अलीगंज से घर जा रहे थे। वह अपने गांव के पास पहुंचे ही थे कि लोगों ने इन्हें भैंस चोर समझकर पकड़ लिया। दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डायल 112 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.