फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- शिकोहाबाद। दिन दहाड़े नई बस्ती की एक पैथोलॉजी में घुसकर युवक ने हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शैलेंद्र निवासी नई बस्ती की मोहल्ले में ही फोकस पैथोलॉजी है। शनिवार को वह किसी काम से निकल गए। पैथोलॉजी में उनका असिस्टेंट विकास रह गया। इसी दौरान एक युवक उसे सेंपल लेने के लिए अपने साथ ले गया। पैथोलॉजी पर कोई नहीं था। इसी दौरान एक चोर पैथोलॉजी में घुस आया। वह दुकान में रखे लगभग 6 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जब विकास लौटा तो बैग से रुपए चोरी देखकर हैरत में पड़ गया। उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें एक चोर चोरी करता दिखाई दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.