सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नवादा रोड स्थित रूप विहार कॉलोनी में एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़ चोर घर से नगदी और जेवरात ले उड़े। घटना के समय मकान मालिक पड़ोसियों को चाबी देकर काम से गए हुए थे। वापस लौटने पर दरवाजे खुले और अलमारी के लॉक टूटे मिले। थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवादा रोड के रूप विहार कॉलोनी के निवासी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक वह किसी काम से सोमवार को सरसावा गए थे। उनकी पत्नी देवरानी के साथ बाजार चली गई और उनका बेटा, दामाद और बेटी पड़ोसियों को चाबी देकर दिल्ली के लिए निकल गए। शाम के समय जब वह वापस लौटे तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे और ताले भी गायब थे। भीतर जाने पर देखा कि अलमारी के लॉक भी टूटे पड़े थे और वहां से 60 हजार की नगदी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.