हरदोई, मार्च 27 -- पाली। मंदिर से घंटे चुराकर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें घण्टे भी रखे दिखाई दे रहे है। हालांकि आप का अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के गांव लौकहा के पास पनिहास के जंगल में शंकर भगवान का एक प्रसिद्ध मंदिर है। लौकहा निवासी लोगों ने बताया कि मंगलवार देर रात एक चोर मंदिर में घुस गया। मंदिर में लगे घण्टे खोल लिए। चोरी किए घण्टे एक बोरी में भरकर बाइक पर रखकर जाने लगा। रेतीली रास्ता होने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। बुधवार सुबह तीन बजे के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.