चतरा, फरवरी 12 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की देर शाम बाय मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल और कार्रवाई किए युवक को छोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बीते ढाई माह के दौरान द्वारी, तिलैया और इंदिरा गांव सहित आसपास के इलाकों से 42 गाय, बैल और बकरियों की चोरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, एक घर से चार बैटरी भी चुरा ली गई। इस संबंध में कई ग्रामीणों ने थाना में लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक न तो किसी मामले का उद्भेदन हुआ और न ही किसी की गिरफ्तारी ही हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को बाय मोड़ के समीप एक संदि...