बिजनौर, अक्टूबर 13 -- चोरी का सोना खरीदने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सर्राफ के प्रतिष्ठान पर दबिश दी। लेकिन सर्राफ ने आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 24 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी इस मामले में पीड़ित ने विशाखापट्टनम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विशाखापट्टनम पुलिस ने जब पूरे मामले की छानबीन की तो धामपुर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी शाहिद का नाम प्रकाश में आया। विशाखापट्टनम से दरोगा मांजू राणा के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी शाहिद को हिरासत में लिया। उसे लेकर पुलिस फल चौक स्थित सर्राफ़ की दुकान पर पहुंची। विशाखापट्टनम पुलिस ने जब आरोपित चोर की निशानदेही पर सर्राफ से पूछताछ की तो सर्राफ ने उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया। बाद में पुलिस वापस लौट गई। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के बाद अब आंध्र प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.