हाजीपुर, मार्च 20 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। जब उसने थाना क्षेत्र के मानपुर में गांव में एक महीना पहले एक घर में हुई चोरी के मामले में चोर और चोरी का सामान की खरीदारी करने वाले स्वर्णाभूषण दुकानदार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि लालगंज में विगत दो तीन महीनों में चोरी, छिनतई की घटना काफी बढ़ गई हैं। उक्त मामले की जानकारी लालगंज सदर-02 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने देते हुए बताया कि एक माह पूर्व मानपुर गांव के सत्येंद्र पासवान की पत्नी संजू देवी ने लालगंज थाना में घर में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई तो गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथ बसंत गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र आदर्श नंदराज एवं उसके अन्य साथियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.