जौनपुर, दिसम्बर 23 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव की पाल बस्ती से पशु चोर दस बकरियां उठा ले गए। गांव की पक्की सड़क के किनारे पाल बस्ती है। रविवार की रात में पिकअप गाड़ी से आए पशु चोर सत्तन पाल की आठ और रामजी पाल की दो बकरी पिकअप में लाद लिए। जब बकरियां चिल्लाने लगी तो रामजी पाल घर से बाहर निकल रहे थे। दरवाजा खुलने की आवाज सुनते ही चोर गाड़ी चालू कर भाग निकले। उधर, सत्तन का दरवाजा चोर बाहर से बंद कर दिए थे वे दरवाजा पीट रहे थे तो रामजी ने दरवाजा खोला। जब पशुशाला में देखा तो बकरिया गायब थीं। दोनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेकर लौट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...