सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- चोरौत। सीएचसी के सभागार कक्ष में सोमवार को एएनएम की मासिक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभूति भूषण के अध्यक्षता में की गयी।बैठक का संचालन करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक साक्षी कुमारी ने एएनएम को जानकारी देते हुए मुख्य रूप से विगत माह दिसंबर में किए गए कार्यों एचएमआईएस, आरआई का समीक्षा किया गया। साथ ही एचपीवी टीकाकरण से संबंधित प्रशिक्षण व इस माह में होने वाली कार्यो की कार्य योजना की तैयारी पर चर्चा तथा सभी एएनएम को संस्थागत प्रसव कराने पर विशेष रुप से ध्यान देने की बात कही। साथ ही बीएचएम ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई कि सभी कर्मी अपने अपने कार्य स्थल पर स समय उपस्थित होंगें तथा कार्य मे कोताही करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। मौके डॉ अर्जुन कुमार, डॉ मनोज अकेला, प्रखंड लेखापाल...