सीतामढ़ी, मार्च 31 -- चोरौत। चोरौत बलरुआ पश्चिमबाड़ी टोल स्थित चैत नवरात्र पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आयोजन समिति के द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा में स्थानीय 651 कुंवारी कन्याओं ने शामिल होकर हाई स्कूल चौक स्थित भगत जी तालाब घाट पर पहुंच कर कलश में पवित्र जल भरा। इससे पूर्व आयोजन समिति के द्वारा पांच कलश की विधि विधान पूर्वक पंच पूजा की गयी। कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं ने मां शेरावाली, मां जगदम्बा, मां अम्बे जी की जयकारा लगाते रहे। जूलूस नगर की परिक्रमा करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर कलश की स्थापना की। इस दौरान नगर की सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का जगह-जगह ठंडा पेयजल से स्वागत किया। पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.