सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- चोरौत। एनएच-227 के चोरौत-मधवापुर पथ स्थित अरैला चौर में पुराने तालाब के किनारे एक अजूबा कछुआ मिला है। कछुआ के शरीर पर अलग ढंग की बनावट और लिपिबद्ध आकार होने को लेकर देखने के लिए दूर दूर से लोगों की भीड़ तालाब के पास इक्ट्ठा होने लगी। लोगों की भीड़ बढ़ी। मोबाइल से फोटो लेने व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उसे फिर से उसी तालाब के पानी में छोड़ दिया है। क्षेत्र में अजूबा कछुआ को लेकर खुब चर्चा का विषय बना रहा। कुछ बुजुर्ग ने कहा कि आज तक हम लोगों ने इस तरह का कछुआ जीवन में नहीं देखा था। बताया जाता है कि चोरौत उत्तर पंचायत के मुसहरी टोला के महादलित वर्ग के कुछ युवक अरैला चौर स्थित पुराने तालाब पर रविवार को दोपहर में मछली मारने के ख्याल से तालाब पर गया तो देखा कि एक अजीब टाइप कछुआ तालाब ...