सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- चोरौत। एनएच 527सी के चोरौत-पुपरी सड़क पर बसोतरा ( चैती दुर्गा पूजा परिसर) चौक के समीप शनिवार को बाइक की ठोकर लगने से में एक बच्ची सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार आनन फानन में फरार हो गया। यह घटना शनिवार को लगभग 12 बजे दिन में घटी है।स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल 112 की टीम की मदद से घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार सिंह ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद परिजनों को घर ले जाने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.