महोबा, जनवरी 4 -- महोबा,संवाददता। चोर सोने चांदी के आभूषण सहित 97 हजार की नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग उठाई है। कोतवाली चरखारी पुलिस को दी तहरीर में बगरौन गांव निवासी आनंद सिंह ने बताया कि दो जनवरी को परिजन खेत पर थे पुत्र आत्म सिंह घर पर था रात्रि में चोर ताला तोड़कर सोने की चार चूडी, दो अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया सहित दस लाख के आभूषण व 97 हजार नगद ले गए। सुबह समान बिखरा होने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिस पर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरु कर दी है। बता दे कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.