बिजनौर, जून 18 -- चांदपुर नगर के मोहल्ला सराय रफी में चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर अलमारी से 10 हजार रुपए के सऊदी रियाल और सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रूपये की चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की ली है। नगर के मोहल्ला सराय रफी निवासी इरफान पुत्र शरीफ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार दिन पूर्व अपने परिवार के साथ ससुराल अमरोहा गया था। पड़ोसियों ने ताला टूटने की सूचना दी। चोर अलमारी से लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण सहित 10 हजार रूपये के सऊदी के रियाल चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.