कौशाम्बी, जनवरी 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद नगर पालिका परिषद भरवारी के शहीद गुलाब सिंह नगर मोहल्ला स्थित एक सूने मकान से बुधवार रात ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। भरवारी के शहीद गुलाब सिंह नगर मोहल्ले की कमला देवी पत्नी स्व. चंदन लाल ने बताया कि उसके 11 वर्षीय बेटे प्रांजल का एक्सीडेंट बीते 16 जनवरी को हो गया था। इस दुर्घटना में उसका देवर लल्लन प्रसाद भी घायल हुआ था। हफ्ते भर से वह दोनों बेटियों स्वाती व यशी के साथ प्रयागराज में रहकर घायलों का इलाज करा रही है। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार की सुबह उसको पड़ोसियों ने घर के मेन गेट का दरवाजा खुला और ताला टूटा होने की जानकारी दी। रिश्तेदारों के साथ घर आकर देखा तो भीतर ...