उरई, दिसम्बर 16 -- जालौन। धुंआताल से इंदौर गए परिवार के घर चोरों ने धावा बोल जेवर व नगदी ले गए। गृह स्वामी के वापस आने पर घर में हुई चोरी का पता चला और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। रामकुमार तरसौलिया ने बताया वह परिवार के साथ इंदौर गया था। घर का ताला लगा था। चोरो ने सूने घर का ताला तोड़ कर उसमे चोरी की घटना को अंजाम दिया, पीडित के अनुसार अभी चोरी मे कितना सामान और नगदी गया है यह स्पष्ट नहीं बताया गया। उन्होने कहा कि अन्य परिजनो के आने के बाद ही क्या क्या चोरी गया है का पता चल सकेगा। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है और पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर चोरों की तलाश शुरु कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...