औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव जखा में चोरों ने पशुपालक के घर से सात बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जखा निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल शाक्य ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 2.20 बजे उनके पिता रामेश्वर दयाल गांव के बाहर बनी समर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में बंधी सात बकरियां खोलकर वाहन से चुरा ले गए। चोरी गई बकरियों में दो बकरे और पांच बकरियां शामिल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी बकरियों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के इलाकों मे...