बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रतास गांव में किराए पर रह रहे शिक्षामित्र के घर को उस वक्त खंगाल दिया जब पति-पत्नी विद्यालय पर पढ़ाने गए थे। वापस लौटे तो बक्से और दरवाजे का ताला टूटा मिला। बक्से में रखा 50 हजार नकदी, सोने की अंगूठी चोरी हो गई थी। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। कप्तानगंज के मस्जिद चौराहे पर निकलने वाली सड़क पर झिनकान गुप्ता का घर बना है। उन्हीं के घर में अविनाश मिश्रा और उनकी पत्नी रूपम बतौर किराएदार रहते हैं। दोनों लोग शिक्षामित्र हैं। बुधवार की सुबह पति-पत्नी अपने-अपने विद्यालय पर ड्यूटी करने चले गए। दोपहर 2:00 बजे दोनों लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा था। घर के अंदर का रखा हुआ सारा सामान चोर उठा ले गए थे। दोनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.